करनाल। करनाल दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ मौजूद राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया ने पश्चिम बंगाल चुनाव पर कहा कि पहली बार भयमुक्त चुनाव हुए हैं। वे यहीं नहीं रुके बल्कि जजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को भद्र राजनेता कह डाला।
पश्चिम बंगाल में रहा अच्छा अनुभव
संजय भाटिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अच्छा अनुभव रहा। यह काफी संघर्ष पूर्ण चुनाव रहा और आखिरकार मुझे लगता है जीत सत्य की होगी। उन्होंने कहा कि लोगों के चेहरे देखकर पता चलता है कि उन्होंने भय मुक्त और खुशी-खुशी अपना वोट डाला है। जहां किसी वोटर के साथ जबरदस्ती की कोशिश भी की गई तो उन्होंने खुलकर विरोध किया।
भाटिया बोले- दुष्यंत चौटाला गंभीर राजनीतिज्ञ
दुष्यंत चौटाला के मुद्दे पर संजय भाटिया ने कहा कि वह एक गंभीर राजनीतिज्ञ है कोई और राजनीतिज्ञ शायद अभद्र भाषा प्रयोग कर लेते हैं, लेकिन मैंने उन्हें कभी अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए नहीं देखा। जो कुछ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे लगता है पंचायती तौर पर और बातचीत के द्वारा इस बात का सच निकल सकता है। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में भाजपा कार्यकर्ताओं के जाने की बात टीएमसी की हताशा को दिखाती है। सारे सर्वे बता रहे हैं की बीजेपी वहां चुनाव जीत रही है तो बीजेपी के लोग वहां क्यों जाएंगे।
बोले- प्रदेश के तीनों लालों का महत्व
इस प्रकार उत्तेजना पैदा करना यह ममता की आदत है। ईडी हो या सुप्रीम कोर्ट हो ऐसे लहजे में बात करना उनकी आदत है। उन्होंने कहा कि बंगाल के पिछले चुनाव की तुलना में इस बार बहुत ही भय मुक्त और शांतिपूर्वक चुनाव हुआ संजय भाटिया ने कहा कि मुझे। लगता है कि इस बार परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आएगा। वहां का माहौल अच्छा था लोगों की प्रतिक्रिया भी बढ़िया थी। एक सवाल के जवाब में राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया ने कहा कि चाहे चौधरी भजनलाल हो बंसीलाल हो या देवीलाल हो इन तीनों का व्यक्तित्व महान था और हरियाणा को बनाने में इनका अहम योगदान रहा। मनोहर लाल व नायब सैनी इस विरासत को लेकर आगे बढ़े हैं।
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…

