Site icon Dainik Savera Times

राजनाथ सिंह नहीं संजय सेठ लेंगे रूस की ‘विक्ट्री डे परेड’ में हिस्सा

नयी दिल्ली: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बजाय अब रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ आगामी नौ मई को रूस में ‘विक्ट्री डे परेड’समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

रूस ने इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया था लेकिन पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद बनी परिस्थितियों को देखते हुए भारत ने रूस को बताया था कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे और संभवत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसमें भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

Exit mobile version