Site icon Dainik Savera Times

Sanjay Singh की बढ़ी मुश्किलें, 11 दिसंबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

अगस्त में हुई थी गिरफ़्तारी
दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में संजय सिंह के अलावा AAP के एक और बड़े नेता जेल में है। संजय सिंह से पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी का आरोप है कि दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में आरोपी बिजनेसमैन दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह के आवास पर दो किस्तों में 2 करोड़ रुपये पहुंचाए थे। ये रकम अगस्त 2021 से अप्रैल 2022 के बीच पहुंचाई गई। हालांकि संजय सिंह ने ईडी के इस दावे का खंडन किया। AAP सांसद संजय सिंह को ईडी ने अगस्त में गिरफ्तार किया था।

Exit mobile version