Sapna Choudhary Big Haryanvi dancer and controversy : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने पति वीर साहू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराते हुए दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में याचिका दाखिल की है। कोर्ट ने सुनवाई में सपना को अंतरिम राहत देते हुए वीर साहू को अगली सुनवाई तक उनके संपर्क में आने, घर या कार्यस्थल पर जाने और किसी भी तरह से परेशान करने से रोक दिया है।
सपना चौधरी का ये विवाद पहला नहीं है। वह ऐसे मामलों में पहले भी चर्चित रही है। इससे पहले हरियाणवी डांसर 10 साल पहले आत्महत्या करने की कोशिश भी कर चुकी है। सपना चौधरी पर साल 2016 में अपने स्टेज शो में एक गाने के माध्यम से विशेष कास्ट का अपमान करने का आरोप लगाया था, जिसकी वजह से उन्होंने कथित तौर पर जहर खाकर अपने घर में सुसाइड करने की कोशिश की थी। पुलिस ने बताया था कि सपना ने एक नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने आरोपी सतपाल तंवर पर उनके खिलाफ ऑनलाइन कैम्पियन चलाकर उनके कैरेक्टर पर लांछन लगाने और उन्हें ऑनलाइन परेशान करने का आरोप लगाया था।
साल 2018 में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पर पैसे हड़पने का आरोप लगा था। उनका लखनऊ में एक शो था, जहां उन्हें परफॉर्म करना था। टिकट बिक्री भी हो गई थीं, लेकिन सपना वहां नहीं पहुंची, जिसकी वजह से दर्शकों ने काफी हंगामा किया और आयोजकों ने एक्ट्रेस पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। साल 2025 में सपना चौधरी के छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम के दौरान भी काफी बवाल मचा था। वह एक रिजॉर्ट में परफॉर्म कर रही थीं, जहां कुछ लोगों ने तोड़फोड़ मचाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। सपना का आरोप था कि उन्हें वहां पर गोली मारने की धमकी दी गई थी। 2026 की शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक व्यक्ति ने जन्मदिन समारोह में स्टेज पर चढ़कर एक्ट्रेस को थप्पड़ मार दिया था और उनके साथ छेड़खानी की कोशिश भी की थी।
साल 2017 में सपना चौधरी की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं, जिनमें यह दावा किया था कि एक पुलिस रेड में एक्ट्रेस को होटल से पकड़ा है। बाद में यह खबर झूठ निकली और सामने आया कि पुलिस ने उन्हें रेड में पकड़ा नहीं, बल्कि उनके परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें सुरक्षा प्रदान की थी। आपको बता दें कि सपना चौधरी और यशवीर साहू ने साल 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम पोरस साहू और शाहबीर है।
Also Read :