Site icon Dainik Savera Times

Sara Tendulkar के गोवा से वायरल हुए इस वीडियो को लेकर लोगों ने क्यों मचाया बवाल, जानें वजह

Sara Tendulkar News: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सिर्फ एक सेलिब्रिटी किड नहीं, बल्कि एक जानी-मानी एंटरप्रेन्योर (उद्यमी) भी हैं। वह फिटनेस और वेलनेस (स्वास्थ्य) की दुनिया में अपना नाम बना चुकी हैं। वहीं, सारा तेंदुलकर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सारा अपने दोस्तों के साथ गोवा की सड़क पर टहलती नजर आ रही हैं। यह वीडियो कब का है, यह साफ नहीं है, कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि यह नए साल के समय का वीडियो है। वीडियो में सारा के हाथ में एक बोतल दिख रही है। कुछ लोगों ने मान लिया कि वह बोतल बीयर की है – और इसी बात पर विवाद शुरू हो गया।

सोशल मीडिया पर क्यों किया जा रहा है ट्रोलिंग
वीडियो सामने आते ही कुछ यूजर्स ने सारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनके पिता सचिन तेंदुलकर पर भी टिप्पणी की। लोगों का कहना था कि “सचिन की बेटी हाथ में बीयर क्यों लिए घूम रही है?” हालांकि, इस बात का कोई पक्का सबूत नहीं है कि बोतल में क्या था।

 

लोगों ने ट्रोलिंग का विरोध….
हर कोई सारा को ट्रोल करने के पक्ष में नहीं था। कुछ लोगों ने ट्वीट कर कहा इसमें ट्रोल करने जैसा क्या है?, एक लड़की अपने दोस्तों के साथ समय बिताए, इसमें गलत क्या है?, कई लोगों ने साफ कहा कि किसी की निजी जिंदगी पर उंगली उठाना सही नहीं।

क्रिकेट को करियर क्यों नहीं चुना
सारा ने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि क्रिकेट उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर का क्षेत्र है। उन्होंने बचपन में गलियों में क्रिकेट खेला, लेकिन प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने का सपना कभी नहीं देखा। वहीं, अर्जुन तेंदुलकर वर्तमान में घरेलू क्रिकेट में गोवा टीम के लिए ऑल-राउंडर की भूमिका निभा रहे हैं।

फिटनेस की दुनिया में बनाई अपनी पहचान
अगस्त 2025 में सारा ने मुंबई के अंधेरी इलाके में “Pilates Academy X Sara Tendulkar” नाम से अपनी फिटनेस अकादमी शुरू की। यह दुबई की मशहूर पिलाटेस अकादमी की भारत में चौथी ब्रांच है, जिससे सारा ने एक उद्यमी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Exit mobile version