Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सारण : बच्चे के साथ आप्राकृतिक यौनाचार, आरोपी गिरफ्तार

December 28, 2024

सारण : बच्चे के साथ आप्राकृतिक यौनाचार, आरोपी गिरफ्तार

छपरा। बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि मिशन रोड दहियांवा मुहल्ला निवासी साढ़े तीन वर्षीय बच्चे के साथ उसी मुहल्ला के युवक राहुल कुमार ने अप्राकृतिक यौनाचार किया।

घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली तो वे बच्चे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, 5 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें