Site icon Dainik Savera Times

Sarkari Job News: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, MCL में इन 500 पदों पर निकली भर्तियां

MCL Recruitment

MCL Recruitment

MCL Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) ने असिस्टेंट फोरमैन और टेक्नीशियन के कुल 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में 10वीं, ITI और डिप्लोमा पास उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में रखी गई है, जिससे उम्मीदवार घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं। आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…

कौन कर सकता है आवेदन?

बता दें कि इस भर्ती में 10वीं पास, ITI और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। असिस्टेंट फोरमैन पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है। वहीं टेक्नीशियन पद के लिए 10वीं पास के साथ इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट अनिवार्य रखा गया है। कुछ पदों पर अनुभव और संबंधित परमिट की भी मांग की गई है।

ये भी पढ़ें:

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वहीं आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए 1180 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और तकनीकी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। खास बात यह है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं होगी।

सैलरी कितनी मिलेगी?

असिस्टेंट फोरमैन पद पर चयनित उम्मीदवारों को लगभग 47,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। वहीं टेक्नीशियन पद के लिए दैनिक आधार पर करीब 1500 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

आवेदन कैसे करें?

–इच्छुक उम्मीदवार MCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

–वेबसाइट के होमपेज पर “Recruitment” या भर्ती सेक्शन को ओपन करें।

–अब संबंधित असिस्टेंट फोरमैन और टेक्नीशियन भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

–ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

–शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Exit mobile version