Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

ई-टेंडरिंग और राइट टू रिकॉल के विरोध में सड़कों पर उतरे सरपंच

February 10, 2023

ई-टेंडरिंग और राइट टू रिकॉल के विरोध में सड़कों पर उतरे सरपंच

पानीपत (कुलवीर दीवान) : ई-टेंडरिंग और राइट टू रिकॉल के विरोध में सरपंच सड़कों पर उतर आए हैं। सरपंचों ने लघुसचिवालय के प्रांगण में धरना लगाया हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा- जब तक राइट टू रिकॉल और ई-टेंडरिंग वापस नहीं होगी मंत्रियों को गांव में घुसने नहीं देंगे। सरपंच एसोसिएशन ने कहा है कि वह 2 दिन तक यहीं धरने पर बैठे रहेंगे। 2 दिन बाद सरपंच एसोसिएशन द्वारा विधायक और सांसदों के घरों के बाहर धरना दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें