Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : पंचायती जमीन विवाद में सरपंच के पति पर हमला

sarpanchs-husband-attacked

sarpanchs-husband-attacked

सोनीपत। गोहाना क्षेत्र में महिला सरपंच के पति पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने बीच रास्ते गाड़ी रोककर पिस्तौल लहराई, पीछा किया और पीड़ित के घर पहुंचकर तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की।

गाड़ी तेज भगाकर बचाई जान

घटना के पीछे पंचायत की जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। गांव भंडेरी निवासी प्रदीप ने बताया कि उनकी पत्नी सोनिया गांव की सरपंच हैं। वह काम से गोहाना जा रहे थे। शुगर मिल के पास जम्मू-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग फ्लाईओवर के नीचे काली स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी क्रेटा कार को रोक लिया। गाड़ी से उतरे दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर धमकाया। जान बचाने के लिए उन्होंने गाड़ी तेज गति से भगा ली।

पीछा करते हुए आरोपी पहुंचे गांव तक

पीड़ित के अनुसार आरोपी यहीं नहीं रुके और पीछा करते हुए गांव तक पहुंच गए। घर के बाहर और अंदर घुसकर गाड़ी के शीशे तोड़े, मकान के दरवाजे व खिड़कियां तोड़ दीं और मुख्य गेट को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान परिवार में दहशत फैल गई। परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने घर में रखा तेल का ड्रम गिराकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन समय रहते स्थिति संभल गई। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। प्रदीप ने बताया कि गांव में करीब 12 एकड़ पंचायती जमीन की 30 अप्रैल को बोली होनी थी, लेकिन प्रशासन के न पहुंचने से बोली रद्द हो गई।

हमले में शामिल थे पांच से छह लोग

परिजनों के अनुसार हमले में पांच से छह लोग शामिल थे, जो स्कॉर्पियो गाड़ी में आए थे। इनमें कुछ गांव के और कुछ बाहरी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Also Read :

Also Read :

Also Read : 

Exit mobile version