Site icon Dainik Savera Times

सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा, कहा- किसी को बख्शा नहीं जाएगा

Satya Niketan accident

Satya Niketan accident

Satya Niketan accident: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बहुमंजिला इमारत के गिरने के बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इसी बीच, सोमवार सुबह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया। सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और दिल्ली नगर निगम (MCD) के आयुक्त संजीव खिरवार और मेयर प्रवेश वाही भी मौके पर पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से हालात की जानकारी ली। घटना पर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कल ही साफ कर दिया था कि जिम्मेदार लोगों पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”

ये भी पढ़ें- होर्मुज पर ईरान का नया फरमान! समुद्री सीमा में घुसे जहाज तो भुगतना होगा खामियाजा

 

मजबूती के लिए लगाए अस्थायी कॉलम
मनजिंदर सिंह सिरसा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “NDRF की टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई है। यहां पर एक बगल की इमारत के कारण चुनौतीपूर्ण स्थिति है। बगल की इमारत भी 40-50 साल पुरानी है और उसकी हालत भी ठीक नहीं है। बचाव कार्य के साथ-साथ इमारत को मजबूत करने के लिए अस्थायी कॉलम लगाए गए हैं। NDRF निरंतर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है।”

बता दें कि रविवार दोपहर सत्य निकेतन की एक तंग गली में बनी पांच मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें लड़कों का हॉस्टल था। यह इमारत लगभग 50 साल पुरानी थी। इस घटना में दिल्ली एम्स ने आधिकारिक तौर पर 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें- यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR को राहत

गंभीर चोटों के कारण मौत
एक बयान में कहा गया है, “दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत गिरने से घायल हुए 11 मरीजों को जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) लाया गया। इन 11 मरीजों में से 5 को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर हालत वाले एक मरीज की बाद में चोटों के कारण मौत हो गई। तीन मरीजों को भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। एक मरीज के अंग की सर्जरी की गई। एक मरीज को मामूली चोट आई थी और निगरानी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।”

वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बहुमंजिला इमारत के मालिक और अन्य के खिलाफ साउथ कैंपस थाने में एफआईआर दर्ज की है।

Exit mobile version