Site icon Dainik Savera Times

सऊदी अरब ने मक्का के आसपास पैट्रियट मिसाइल प्रणाली तैनात की

एजैंसी (मक्का): सऊदी अरब ने हज के लिए कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए हैं जिनमें मक्का के आसपास अमरीका निर्मित पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली तैनात करना भी शामिल है। सऊदी रक्षा मंत्रलय ने सोशल मीडिया पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मक्का के आसपास पैट्रियट मिसाइल प्रणाली की तैनाती देखी जा सकती है। एक अन्य पोस्ट में सैन्य हैलीकॉप्टर को क्षेत्र पर हवाई निगरानी करते हुए दिखाया गया है। पैट्रियट मिसाइल प्रणाली नवीनतम तकनीक पर आधारित है और इसे बैलिस्टिक मिसाइलों, ड्रोन और अन्य हवाई खतरों का मुकाबला करने के लिए डिजाइन किया गया है।

ये भी पढ़ें- Strait of Hormuz पर लगेगा टोल! ईरान की पार्लियामेंट सिक्योरिटी कमिटी ने दी मंजूरी

Exit mobile version