Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजकोट रेलवे अस्पताल ने किया स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

December 2, 2023

राजकोट रेलवे अस्पताल ने किया स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राजकोट: पश्चिम रेलवे में राजकोट मंडल रेलवे अस्पताल ने ‘विश्व एड्स दिवस’ के उपलक्ष में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का शुक्रवार को आयोजन किया।

मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार के निर्देशन में ‘वर्ल्ड एड्स डे’ के उपलक्ष में आज एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर साल ‘विश्व एड्स दिवस’ के लिए एक नई थीम रखी जाती है और इस साल की थीम है ‘समुदायों को नेतृत्व करने दें’।

रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राज कुमार ने बताया कि किसी भी अस्पताल के सफल संचालन के लिए चार स्तंभ मज़बूत होने ज़रूरी हैं। पहला है डॉक्टर, अच्छे और कुशल डॉक्टर, दूसरा है पैरा मेडिकल स्टाफ यानि नर्स, फार्मसिस्ट, ड्रेसर, वार्ड बॉय या आया बहन इत्यादि और तीसरा है सफाई कर्मचारी जिनके कंधों पर अस्पताल की साफ सफाई की जिम्मेदारी होती है। चौथा स्तंभ होता है समुदाय यानि ‘कम्यूनिटी’। एचआईवी और एड्स एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है।

डॉ राजकुमार द्वारा एड्स बीमारी के कारण, उससे बचने के उपाय और इलाज के तरीकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। साथ ही रेलवे अस्पताल के अन्य पेरामेडिकल स्टाफ द्वारा स्वस्थ रहने के लिए कैसी जीवनशैली अपनाएं इस विषय पर रोचक और उपयोगी जानकारी प्रदान की गयी। इस जन जागरूकता कार्यक्रम में रेलवे अस्पताल के पेरामेडिकल स्टाफ, अस्पताल में भर्ती रोगियों ने तथा विज़न स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें