Site icon Dainik Savera Times

Government Jobs: इस बैंक में अप्रेंटिस पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता अप्लाई?

Government Jobs

Government Jobs

SBI Recruitment 2026: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। बता दें कि बैंक ने देशभर में 7,150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ा मौका

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 मई से शुरू हो चुके हैं। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चाहे उम्मीदवार आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स बैकग्राउंड से हों, सभी इस अवसर के लिए पात्र हैं।

ये भी पढ़ें:

पूरे देश में होगी भर्ती

SBI की यह भर्ती विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के लिए की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग उनके आवेदन किए गए राज्य में ही की जाएगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

स्थानीय भाषा परीक्षा भी जरूरी

बता दें कि बैंक ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा की परीक्षा भी देनी होगी। इसमें उम्मीदवार को संबंधित राज्य की भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने की क्षमता साबित करनी होगी। इस परीक्षा में असफल होने पर अंतिम चयन नहीं किया जाएगा।

आयु सीमा और छूट

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनमें हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा। परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी और इसमें 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

किन विषयों से आएंगे सवाल?

परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय प्रबंधन के साथ तैयारी करें ताकि अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।

Exit mobile version