Site icon Dainik Savera Times

SBI CBO Vacancy : खुशखबरी! स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इन पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी…ऐसे करें आवेदन

SBI CBO Vacancy 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 2600 पदों को भरा जाएगा। यदि आप इस पद के लिए खुद को योग्य मानते हैं, तो 21 जून से 30 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे मे इच्छुक उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/web/careers/current-openings पर जाकर आवेदन करना होगा।

SBI CBO भर्ती 2025: महत्वपूर्ण जानकारी

पदों की कुल संख्या: 2600
अनारक्षित (UR): 1066
एससी (SC): 387
एसटी (ST): 190
ओबीसी (OBC): 697
ईडब्ल्यूएस (EWS): 260

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 30 वर्ष (आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट)

वैकेंसी विवरण (सर्किल वाइज पद)

– भोपाल सर्किल (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़): 200 पद
– चंडीगढ़ सर्किल (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब): 80 पद
– लखनऊ सर्किल (उत्तर प्रदेश): 280 पद
– नई दिल्ली सर्किल (दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, यूपी): 30 पद

नोट: चयनित उम्मीदवारों को उसी सर्किल में पोस्टिंग मिलेगी, जहां से उन्होंने आवेदन किया है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों को चयन के लिए निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा:
1. ऑनलाइन परीक्षा
2. स्क्रीनिंग टेस्ट
3. इंटरव्यू
4. स्थानीय भाषा की परीक्षा
सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

सैलरी डिटेल्स

चयनित उम्मीदवारों को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I के तहत वेतन दिया जाएगा:
₹48,480 – 2,000 (7 वर्ष) – ₹62,480 – 2,340 (2 वर्ष) – ₹67,160 – 2,680 (7 वर्ष) – ₹85,920

महत्वपूर्ण तिथियां

– आवेदन शुरू होने की तिथि: 21 जून 2025
– आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून 2025

कैसे करें आवेदन?

1. SBI की वेबसाइट bank.sbi/web/careers पर जाएं।
2. “Current Openings” सेक्शन में जाएं।
3. CBO भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
4. रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
5. डॉक्यूमेंट अपलोड करें और शुल्क भुगतान करें।
6. फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।

Exit mobile version