Site icon Dainik Savera Times

Andhra Pradesh में School बस चालक को पड़ा दिल का दौरा, इस तरह बचीं 40 छात्रों की जान

अमरावतीः स्कूल बस चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। लेकिन, चालक ने बस में यात्रा कर रहे 40 बच्चों का बचा लिया। बस बुधवार को आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में छात्रों को ले जा रही थी। 53 वर्षीय गुर्राला एडुकोंडालू बस को मायलावरम, उप्पलापाडु और वेम्पारा गांवों से होते हुए अडांकी शहर में एक निजी स्कूल ले जा रहा था। तभी रास्ते में यह घटना हो गई।

पुलिस के मुताबिक, उप्पलपाडु से आगे बढ़ने के बाद बस ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ा। लेकिन, बेहोश होने से पहले, कुछ ही सेकंड में चालक ने बस को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बस चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रों को उसी बस में दूसरे ड्राइवर द्वारा स्कूल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Exit mobile version