Site icon Dainik Savera Times

School holiday: बच्चों की लगी मौज! 27 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

School holiday

School holiday

School holiday: झारखंड में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहरी को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में जिले को येलो जोन में रखते हुए भारी ठंड और शीतलहरी की चेतावनी दी गई है। इसी के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में केजी से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्थगित कर दिया गया है।

यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत जारी किया गया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय, रांची द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि अत्यधिक ठंड के कारण उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश किये जारी
जिला शिक्षा पदाधिकारी, रांची ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी विद्यालय प्रबंधन इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेंगे।आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि इस अवधि के दौरान किसी विद्यालय में पहले से निर्धारित परीक्षाएं आयोजित होनी हैं, तो विद्यालय अपने विवेक के अनुसार परीक्षाओं का संचालन कर सकते हैं।

31 दिसंबर तक नियमित कक्षाएं बंद
प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे की स्थिति को देखते हुए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। कड़ाके की ठंड और शीतलहरी के बीच जिला प्रशासन का यह कदम छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। फिलहाल, 31 दिसंबर तक स्कूलों में नियमित कक्षाएं बंद रहेंगी, जबकि परीक्षाओं को लेकर निर्णय विद्यालय स्तर पर लिया जाएगा।

Exit mobile version