Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्लास में बच्चे को थप्पड़ मारना टीचर को पड़ा भारी, पुलिस ने केस किया दर्ज 

January 17, 2025

क्लास में बच्चे को थप्पड़ मारना टीचर को पड़ा भारी, पुलिस ने केस किया दर्ज 

School Teacher : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक स्कूल शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने कथित तौर पर कक्षा के अंदर 11 वर्षीय छात्र को थप्पड़ मारा था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना 13 जनवरी को भिवंडी इलाके के एक स्कूल में हुई।

अधिकारी ने नाबालिग के माता-पिता की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षक सैफ इकबाल अंसारी ने कथित तौर पर उस बच्चे को पीटा, जब वह किताब लेने के लिए अपने सहपाठी के पास गया था।
भिवंडी शहर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि अंसारी के खिलाफ बुधवार को भारतीय न्याय संहिता एवं किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें