Site icon Dainik Savera Times

School Timings: छात्रों के लिए बड़ी राहत, इस राज्य में 8वीं तक बदला स्कूलों का समय

School timings changed 8th classes

School timings changed 8th classes

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में दिसंबर की कड़ाके की ठंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। बता दें कि बिहार में खासकर सुबह का समय बच्चों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने छोटे बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है।

जिला प्रशासन ने गुरुवार 11 दिसंबर 2025 से 8वीं क्लास तक के छात्रों के लिए स्कूलों का समय बदलने की घोषणा की है। अब सभी सरकारी और निजी स्कूल, प्री-स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र सुबह 8:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुलेंगे। यह नई टाइमिंग एक सप्ताह के लिए लागू रहेगी और 18 दिसंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद मौसम की स्थिति के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा।

बच्चों की सेहत को बनाया प्राथमिकता

पटना के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि ठंड और कोहरे की वजह से छोटे बच्चों में वायरल बुखार और सांस लेने में परेशानी के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च है। इसलिए, क्लास 8 तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई के समय में बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़ें: IGI एयरपोर्ट बना High Tech Hub… अब कोहरा भी नहीं रोक पाएगा उड़ानें

देश में मौसम की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में न्यूनतम तापमान 9–14°C के बीच है। दक्षिण-पश्चिमी जिलों जैसे कैमूर, गया और रोहतास में तापमान 8–10°C तक गिरने की संभावना है। पटना, ईस्ट-वेस्ट चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल,अररिया, किशनगंज, भागलपुर और जमुई में सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे यात्रा और स्कूल जाने में बच्चों को दिक्कत हो सकती है। जिला प्रशासन का यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।

Exit mobile version