Site icon Dainik Savera Times

स्कूल वैन और ट्रेन में भीषण टक्कर, 3 छात्रों की मौत, कई छात्र गंभीर घायल

School van & train collision

School van & train collision

School van & train collision : तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में चेमन कुप्पम के पास मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ, जब रेलवे क्रॉसिंग पर एक ट्रेन और स्कूल वैन में टक्कर हो गई। शुरुआती रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई है और स्कूल वैन चालक समेत 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बढ़ सकती है मौतों की संख्या-
यह हादसा उस समय हुआ जब स्कूल वैन चेमन कुप्पम के पास रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थी। चिदंबरम जा रही पैसेंजर ट्रेन ने वैन को टक्कर मार दी और वैन को करीब 50 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। टक्कर की वजह से वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कुछ अन्य छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जख्मियों का इलाज जारी-
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के वक्त वैन में स्कूली बच्चे और ड्राइवर सवार थे। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर और बच्चों को इलाज के लिए कुड्डालोर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल अधिकारी उनकी हालत पर नजर रख रहे हैं।

चालक की लापरवाही-
हादसे के बाद सबसे पहले स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाने की कोशिश की। इस बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। स्थानीय निवासियों और रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना स्कूल वैन चालक की कथित लापरवाही के कारण हुई बताई जा रही है।

अभिभावकों में काफी गुस्सा-
हालांकि, 3 बच्चों की मौत के बाद उनके अभिभावकों और स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। उन्होंने स्कूल क्षेत्रों के पास रेलवे क्रॉसिंग पर सख्त सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

उचित कार्रवाई आश्वाशन-
फिलहाल, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जिला प्रशासन की एक टीम ने घटना की औपचारिक जांच शुरू कर दी है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और जिम्मेदारी तय की जा सके। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच के परिणामों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version