Site icon Dainik Savera Times

वैज्ञानिक अनुसंधान से होम्योपैथी की स्वीकार्यता बढ़ेगी: राष्ट्रपति मुर्मु

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान और कुशलता से होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की स्वीकार्यता बढ़ेगी और‌ यह युवाओं के बीच लोकप्रिय होगी। श्रीमती मुर्मु ने विश्व होम्योपैथी दिवस पर यहां आयोजित होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में अनुसंधान को प्रोत्साहन देने वाले एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए आज कहा कि कई व्यक्ति को होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से बहुत लाभ हुआ है। लेकिन वैज्ञानिक समुदाय के भीतर, ऐसे अनुभवों को केवल तभी स्वीकार किया जा सकता है जब तथ्यों और विश्लेषण से पर्याप्त संख्या में अनुभव प्रस्तुत किए जाएं।

Exit mobile version