नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। जांजगीर थाना क्षेत्र के सुकली गांव के पास नेशनल हाईवे-49 पर बारात से लौट रही एक स्कार्पियो तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई, जिसमें स्कार्पियो सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया था।
बारात से लौट रहे थे आठ लोग
जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ के रहने वाले आठ लोग स्कार्पियो में सवार होकर पंतोरा गांव बारात में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी रात में घर लौट रहे थे। तभी सुकली गांव के पास ट्रक और स्कार्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने देशवासियों को लिखा पत्र, बोले- मुझ जैसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बना दिया
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को जिले के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दो और की जान नहीं बच सकी। घटना की जानकारी लगते ही अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे इलाके में मातम छा गया।
दो जवान भी हादसे का शिकार
मृतकों में दो सेना के जवान भी शामिल बताए जा रहे हैं। जानकारी है कि इनमें से एक जवान की कुछ ही समय पहले शादी हुई थी। सभी मृतक और घायल एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे, जिससे इलाके में गहरा शोक है।
ट्रक चालक फरार
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...