Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडिया गठबंधन की पहली समन्वय समिति की बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा होगी

September 12, 2023

इंडिया गठबंधन की पहली समन्वय समिति की बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा होगी

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) गठबंधन में शामिल विपक्षी दलों के बीच सीट बंटवारे पर पहली समन्वय बैठक में चर्चा की जाएगी। बैठक 13 सितंबर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के आवास पर होगी।इंडिया गठबंधन ने 1 सितंबर को मुंबई में अपनी तीसरी बैठक के दौरान 14 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया था।

समन्वय समिति में पवार के अलावा कांग्रेस के के.सी. वेणुगोपाल, डीएमके के टीआर बालू, जेएमएम के हेमंत सोरेन, शिवसेना के संजय राउत, राजद के तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, आप के राघव चड्ढा, समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान, जद-यू के लल्लन सिंह, सीपीआई के डी.राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती शामिल हैं।

सीपीआई-एम ने अभी तक समिति के लिए अपनी पार्टी के नेता का नाम नहीं दिया है।सूत्रों ने बताया कि इंडिया की समन्वय समिति की पहली बैठक में सीट बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले हुई तीन बैठकों के दौरान इंडिया के नेताओं ने आज तक सीट बंटवारे पर एक भी चर्चा नहीं की है।सूत्र ने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में सीट बंटवारे पर चर्चा नेताओं के एजेंडे में होगी।सूत्र ने कहा कि इन राज्यों में पार्टयिां कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती हैं, इस पर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में सीट बंटवारे पर भी चर्चा होगी।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन इंडिया और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच मुकाबला होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें