Dainik Savera Times

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इससे पहले गत आठ मार्च को कांग्रेस ने 39 पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आज यहां बताया कि दूसरी सूची में असम की 12 , मध्य प्रदेश की 10 , राजस्थान की 10 , गुजरात की सात , उत्तराखंड की तीन और दमन एंड दियू की एक सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किये हैं। इन उम्मीदवारों में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ छिंदवाड़ा , राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत जालौर और वर्तमान में असम की कलियाबोर से सांसद गौरव गोगोई अब जोरहाट सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Exit mobile version