Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजौरी में सुरक्षा बलों ने ड्रोन किया ढेर, हथियार बरामद

April 14, 2023

राजौरी में सुरक्षा बलों ने ड्रोन किया ढेर, हथियार बरामद

राजौरी/जम्मू: सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए एक ड्रोन को मार गिराया और इलाके में व्यापक तलाश अभियान जारी है। अधिकारियों ने वीरवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रोन से बांधे गए पैकेट से एके-47 राइफल की 5 मैगजीन, 131 गोलियां, 2 लाख रुपए नकद और अन्य सामान बरामद किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें संदेह है कि कुछ अन्य ड्रोने हथियार, विस्फोटक या ऐसी वस्तुएं गिराई होंगी और उन्हें बरामद करने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘12 और 13 अप्रैल की दरमियानी रात भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर ड्रोन बरामद किया, जो जिले के सुंदरबनी सैक्टर के बेरी पट्टन इलाके में पाकिस्तान से नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसा था।’ सूत्रों ने दावा किया कि क्षेत्र के कई गांवों में व्यापक स्तर पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है तथा कुछ और बरामदगी की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें