Site icon Dainik Savera Times

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ की सुरक्षा में चूक, घेरा तोड़कर मिलने पहुंचा छात्र

जयपुर: यहां सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन स्कूल के कैंपस में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर सैनिक स्कूल का उद्घाटन करने आए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। दरअसल, राजनाथ सिंह एक समारोह को संबोधित कर एयरपोर्ट की तरफ वापस लौट रहे थे। उस समय सुरक्षा घेरे को तोड़कर 10वीं का छात्र राजनाथ सिंह के पास पहुंच गया। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने छात्र को उठाकर बाहर की ओर धकेल दिया लेकिन राजनाथ सिंह ने छात्र को अपने पास बुलाया और उसकी बात सुनी। छात्र हर्ष भारद्वाज ने कहा कि वह 10वीं क्लास में पढ़ता है और जयपुर में अकेला रहता है। उसकी मम्मी झालावाड़ में सरकारी टीचर हैं। उनका ट्रांसफर यहां नहीं हो रहा है।

Exit mobile version