Site icon Dainik Savera Times

बीस साल पहले बोया बीज बन गया है विशाल वाइब्रेंट वट वृक्ष : PM Modi

अहमदाबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां कहा कि बीस साल पहले एक बीज बोया गया था जो आज वाइब्रेंट वट वृक्ष बन गया है। पीएम मोदी ने अपने गुजरात दौरे पर अहमदाबाद के साइंस सिटी में आज आयोजित वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में यह बात कही कि 20 साल पहले हमने एक छोटा सा बीज बोया था आज वह इतना विशाल वाइब्रैंट वट वृक्ष बन गया है। वाइब्रेंट गुजरात समिट के बीस साल पूरे होने पर आपके बीच आकर मुङो बेहद खुशी हो रही है। मुझे याद है बरसों पहले मैंने कहा था कि वाइब्रेंट गुजरात सिर्फ ब्रां¨डग का आयोजन भर नहीं है बल्कि इससे बढ़ कर बॉन्डिंग का आयोजन है।

दुनिया के लिए यह सफल एक ब्रांड हो सकती है लेकिन मेरे लिए यह एक मजबूत बोंड का प्रतिक है। यह वो बॉन्ड है जो मेरे और गुजरात के सात करोड़ नागरिकों और उनके सामथ्र्य के साथ जुड़ा हुआ है। बीस वर्ष एक लंबा काल खंड होता है। आज के युवा साथियों को पता भी नहीं होगा कि 2001 में आए भीषण भूकंप के बाद गुजरात की स्थिति क्या थी।

Exit mobile version