Site icon Dainik Savera Times

Manipur के हालात को देखते हुए Amit Shah ने रद्द किया Karnataka का चुनावी दौरा

नई दिल्लीः मणिपुर में हुई हिंसा के बाद बने हालातों पर नजर बनाए रखने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज के अपने कर्नाटक के चुनावी दौरे को रद्द कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए गृह मंत्री अमित शाह को शुक्रवार को कर्नाटक के दौरे पर जाना था जहां उनके कई चुनावी कार्यक्रम पहले से ही तय थे। शाह को कर्नाटक में आज दो रोड शो और एक बैठक करनी थी लेकिन मणिपुर के हालात पर नजर बनाए रखने के लिए उन्होंने कर्नाटक जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर में हुई हिंसा के कारण बिगड़े हालात को लेकर गृह मंत्रलय लगातार नजर बनाए हुए हैं। गुरुवार को ही शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात की थी। गृह मंत्री ने गुरुवार को ही दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्र और राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की थी और केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया था। सूत्रों के मुताबिक, शाह आज भी दिल्ली से मणिपुर के हालात पर नजर बनाए रखेंगे और जरूरत पड़ने पर बैठक भी कर सकते हैं।

Exit mobile version