Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Seema Haider : प्रेगनेंसी को लेकर फिर चर्चा में आईं सीमा, क्या सच में 2024 में देंगी खुशखबरी

January 2, 2024

Seema Haider : प्रेगनेंसी को लेकर फिर चर्चा में आईं सीमा, क्या सच में 2024 में देंगी खुशखबरी

ग्रेटर नोएडा। पाकिस्तान से नेपाल के जरिए भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। यह चर्चा उसकी प्रेगनेंसी की है और वह जल्द ही 2024 में खुशखबरी देने वाली हैं, ऐसी जानकारी मिल रही है। सीमा हैदर जल्द ही सचिन मीणा के बच्चे की मां बनने वाली हैं। यह जानकारी खुद सीमा हैदर ने दी है। पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि वह 2024 में खुशखबरी देने वाली हैं। खुशखबरी के सवाल पर सीमा ने कहा कि बिल्कुल खुशियां आएंगी, मिठाई भी आपको खिलाएंगे।

आगे उन्होंने कहा कि 2024 में इनके (सचिन) के जन्मदिन के आसपास अच्छा रहेगा कि किसी और का भी जन्म हो जाए। खुशखबरी के समय के बारे में सीमा ने कहा कि बहुत जल्द मिलेगी, बस थोड़ा इंतजार करें। खास यह बात है कि सीमा अपने साथ पाकिस्तान से 4 बच्चों को लेकर भारत आई थीं। सीमा भारत में हिंदू रीति-रिवाज के साथ रह रही हैं। उन्होंने दीपावली, तीज और करवाचौथ त्योहार भी मनाए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें