Site icon Dainik Savera Times

Haryana : सीबीएलयू के पीजी कोर्सों की सेमेस्टर परीक्षाएं मई से

RAS Exam

RAS Exam

भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की ओर से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं मई से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय ने डेटशीट जारी कर दी है। चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 9 से और दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 मई से होंगी।

अधिकतर परीक्षाएं दोपहर 2 से पांच बजे तक

विश्वविद्यालय के अनुसार अधिकतर परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी जबकि कुछ विषयों की परीक्षाएं सुबह के सत्र में भी आयोजित करवाई जाएंगी। परीक्षाएं भिवानी और चरखी दादरी जिले के विश्वविद्यालय से संबद्ध लगभग 65 महाविद्यालयों में आयोजित होंगी। फिलहाल विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न कोर्सों की प्रायोगिक परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार दूसरे सेमेस्टर में एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, फैशन डिजाइनिंग, सोशल वर्क, एमएससी जूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बोटनी, माइक्रोबायोलॉजी, साइकोलॉजी, एम फार्मेसी, फिजिक्स, केमेस्ट्री, गणित, ज्योग्राफी और कंप्यूटर साइंस की परीक्षाएं होंगी।

चौथे सेमेस्टर में होंगी ये परीक्षाएं

चौथे सेमेस्टर में एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, सोशियोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग, अर्थशास्त्र, एमबीए, एमकॉम, एमपीईएस, एमजेएमसी, एमएसडब्ल्यू, एमएससी योगा, एमएससी जूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बोटनी, साइकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फिजिक्स, केमेस्ट्री, गणित और ज्योग्राफी विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 9 मई से शुरू होकर 23 मई तक चलेंगी, जबकि दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 मई से शुरू होकर 26 मई तक आयोजित होंगी। परीक्षाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

 

Exit mobile version