Site icon Dainik Savera Times

भाजपा के वरिष्ठ नेता Prabhat Jha का गुरुग्राम के अस्पताल में निधन

नई दिल्ली: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष झा पिछले कुछ माह से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया गया है कि उनका पार्थिव शरीर बिहार के मधुबनी जिले के कुरमाई गांव में ले जाया जाएगा और वहीं उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। झा का जन्म बिहार के सीतामढ़ी जिले में 4 जून 1957 को हुआ था। वह राजनीति में आने से पहले पत्रकार रहे।

Exit mobile version