Site icon Dainik Savera Times

नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी. सुधाकर, लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन

Congress Leader D. Sudhakar

Congress Leader D. Sudhakar

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के मंत्री डी. सुधाकर का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार थे। उन्होंने 66 साल की उम्र में बंगलूरू के कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) में अपनी आखिरी सांस ली। डी. सुधाकर पिछले दो महीनों से फेफड़ों के संक्रमण का इलाज करा रहे थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर. चिन्नादुरई ने कहा कि ‘माननीय मंत्री श्री डी. सुधाकर को 10 मई 2026 को सुबह 3:15 बजे इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मृत घोषित किया गया।’

सुधाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और चित्रदुर्ग जिले की हिरियूर विधानसभा सीट से विधायक थे। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने डी. सुधाकर के निधन पर दुख जाहिर करते हुए लिखा- हमारे कैबिनेट सहयोगी और करीबी साथी डी. सुधाकर, जो बीमारी के इलाज के दौरान आज हमें छोड़कर चले गए, उनके निधन से गहरा दुख पहुंचा है। डी. सुधाकर ने हिरियूर से विधायक, चित्रदुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री और राज्य के योजना एवं सांख्यिकी मंत्री के रूप में उत्कृष्ट जनसेवा की। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Exit mobile version