Site icon Dainik Savera Times

उज्जैन में डबल मर्डर से फैली सनसनी, घर में सो रहे भाजपा नेता और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या

उज्जैन के देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में डबल मर्डर हुआ है। गांव के पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी का किसी ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। नरवर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। मौके पर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा भी पहुंचे हैं। दरअसल, उज्जैन के देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में सुबह ही डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। गांव के पूर्व सरपंच और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई शुक्रवार देर रात अपने घर पर अकेले थे। उसी समय कुछ लोग लूटपाट करने की नियत से घर में घुसे और दोनो की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि यह हत्याकांड धारदार हथियार से हुआ है। यहां मौके पर कोई भी फायर नहीं हुआ है। लूट के बारे मे पूछने पर उन्होंने कहा कि मामले में अभी जांच चल रही है। जिसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा। मृतक रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी के दो पुत्र हैं, लेकिन उनके साथ गांव में कोई नहीं रहता है। पुलिस इस बात की जानकारी भी जुटाने में लगी है कि यह हत्याकांड को अंजाम किसने दिया। क्या हत्यारों को यह पहले से ही पता थी कि वे दोनों घर पर अकेले हैं।

Exit mobile version