Budget 2026: बजट 2026-27 के ऐलान के बाद शेयर बाजार में निवेशकों को बड़ा झटका लगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जब केंद्रीय बजट पेश किया, तो उससे बाजार को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ फैसलों ने उल्टा असर डाला। खास तौर पर फ्यूचर और ऑप्शन (एफ एंड ओ) ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ाने की घोषणा से निवेशक घबरा गए। इस फैसले से ट्रेडिंग महंगी होने और मुनाफा घटने की आशंका बढ़ गई, जिससे बाजार में बिकवाली शुरू हो गई।
नतीजा यह रहा कि सेंसेक्स कुछ ही समय में करीब 2300 अंकों तक टूट गया और निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले लगभग 700 अंक की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बजट के बाद आई इस तेज गिरावट ने साफ कर दिया कि बाजार को सरकार के फैसलों से फिलहाल निराशा हाथ लगी है और निवेशकों में आगे को लेकर चिंता बढ़ गई है।