Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

HUT के 10 सदस्यों को 19 तक रिमांड पर भेजा : गृह मंत्री Narottam Mishra

May 10, 2023

HUT के 10 सदस्यों को 19 तक रिमांड पर भेजा : गृह मंत्री Narottam Mishra

भोपालः मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज बताया कि भोपाल में कल पकड़े गए हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) के 10 सदस्यों को 19 तारीख तक की रिमांड पर भेजा गया है। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि एचयूटी के 10 सदस्यों को 19 तक रिमांड पर भेजा गया है। हैदराबाद से पांच और छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किए एक व्यक्ति को भोपाल लाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पांच जो लोग हैदराबाद से गिरफ्तार किए गए, उन्हें भी पुलिस पार्टी भोपाल ला रही है। इन सभी की फडिंग की गंभीरता से जांच की जा रही है। ये लोग रायसेन के जंगलों में कैंप करके गोलीबारी का प्रशिक्षण लेते थे। ये सब जांच के दायरे में आ गई हैं। राष्ट्रविरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में कथित तौर पर लिप्त हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) के 11 कार्यकर्ताओं को मध्यप्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने कल गिरफ्तार किया था।

पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मध्यप्रदेश एटीएस ने इस कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन से जुड़े सदस्यों पर कार्रवाई की। एटीएस ने भोपाल के शाहजहांनाबाद, ऐशबाग, लालघाटी और पिपलानी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 10 और छिंदवाड़ा से एक सदस्य को गिरफ्तार किया। साथ ही तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से पांच सदस्यों को अभिरक्षा में लिया गया है। गिरफ्तार किए गए कट्टरपंथी संगठन से जुड़े सदस्यों से देशविरोधी दस्तावेज, तकनीकी उपकरण, कट्टरवादी साहित्य और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें