Saharanpur Couple Suicide : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दंपति ने हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी के पास हाथी पुल से गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली। गंगा में कूदने से पहले कारोबारी ने परिजनों को सुसाइड नोट, सेल्फी और लोकेशन भेजी थी। सुसाइड से पहले दंपति ने परिजनों को फोन भी किया था। जिसके बाद दोनों ने मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी हरिद्वार पहुंच गए। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। वहीं, देर शाम को जब सौरभ का शव घर पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सौरभ के 7 साल के दिव्यांग बेटे ने उन्हें मुखाग्नी दी जिसे देख वहां मौजूद सभी लोगों का आंखें छलक उठीं।
सुसाइड नोट में लिखी खुदकुशी करने की वजह,

आपको बता दे कि पति सौरभ ने सुसाइड करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें उसने बताया कि वो कर्जे की दलदल में इस कदर फंस गया हूं कि बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा। आगे उन्होंने लिखा कि इसलिए मैं और मेरी धर्मपत्नी मोना अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं। मेरी प्रॉपटी मेरे बच्चों के लिए है और दोनों बच्चे अपनी नानी के घर रहेंगे। उनका जीवन अब हम उनके हवाले करके जा रहे है। बता दें कि सौरभ ने जान देने से पहले अपनी पत्नी के साथ एक सेल्फी ली और सुसाइड नोट के साथ अपने दोस्त के व्हाट्सएप पर भेज दिया।
मासूम बच्चों को नानी के घर छोड़, माता-पिता कह गए हमेशा के लिए अलविदा
कर्जे का बोझ ज्यादा होने के कारण पति और पत्नी ने हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी के पास हाथी पुल से गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उन्होंने दोनों बच्चो को उनके नानी के घर छोड़ दिया। हालांकि सौरभ ने अपने सुसाइड नोट में यह लिखा कि हमारी किशनपुरा वाली प्रॉपर्टी (दुकान व मकान) दोनों बच्चों के लिए है। हमारे दोनों बच्चे अपनी नानी के घर नपुरा रहेंगे। इनका जीवन अब हम पति-पत्नी ने उनके हवाले करके जा रहे हैं। क्योंकि हमें किसी और पर भरोसा नहीं है।
पत्नी के शव की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि उन्होंने काफी कोशिश के बाद पति का शव तो बरामद कर लिया लेकिन पत्नी मोना की तलाश अभी भी जारी है। इस मामले में सहारनपुर पुलिस लगातार सर्चिंग कर रही है। गोताखोरों की टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है। साथ ही इस मामले की तफ्तीश भी की जा रही है कि आखिर ऐसा कौन था जिसकी वजह से उन्हें ऐसा खौफनाक कदम उठाना पड़ गया।
गंगा में कूदने से पहले फोटो और लोकेशन भेजी
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जमालपुर खुर्द के निकट गंगनहर के किनारे दलदल में एक शव फंसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवाया। इस दौरान मृतक के कपड़ों से एक मोबाइल फोन, एक पर्स मिला। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त सौरभ बब्बर (35) पुत्र दर्शनलाल बब्बर निवासी किशनपूरा कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। पड़ताल में सामने आया कि सौरभ ने अपनी पत्नी मोना के साथ हरकी पैड़ी के समीप हाथी पुल से गंगा में कूदने से पहले फोटो और लोकेशन भेजी थी।