Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

कानपुर के अस्पताल में संक्रमित खून चढ़ाने की गंभीर लापरवाही : खडगे

October 25, 2023

कानपुर के अस्पताल में संक्रमित खून चढ़ाने की गंभीर लापरवाही : खडगे

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में 14 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने की घटना को गंभीर लापरवाही और शर्मनाक स्थिति बताते हुए कहा है कि केंद्र तथा राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने व्यवस्था को डबल बीमार बना दिया है। खडगे ने बुधवार को यहां जारी बयान में भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा ‘डबल इंजन सरकार ने हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था को डबल बीमार कर दिया है।’

छह साल के अंतराल के बाद श्रीनगर में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया दशहरा

उन्होंने कहा ‘यूपी के कानपुर में एक सरकारी अस्पताल में थैलीसीमिया के 14 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ा दिया गया, जिससे इन बच्चों को एचआईवी एड्स और हेपेटाइटिस बी, सी जैसी चिंताजनक बीमारियाँ हो गई हैं।’ उन्होंने कहा ‘ये गंभीर लापरवाही शर्मनाक है। मासूम बच्चों को भाजपा सरकार के इस अक्षम्य अपराध की सजा भुगतनी पड़ रही है। मोदी जी कल हमें 10 संकल्प लेने की बड़ी-बड़ी बातें सिखा रहे थे, क्या उन्होंने कभी अपनी भाजपा सरकारों की रत्ती भर भी जवाबदेही तय की है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें