Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘सेवा ज्योति यात्रा’ प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाभाव का प्रतीक : CM Rekha Gupta

October 8, 2026

‘सेवा ज्योति यात्रा’ प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाभाव का प्रतीक : CM Rekha Gupta

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। आई.जी. इंडोर स्टेडियम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘सेवा ज्योति यात्रा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाभाव, राष्ट्र प्रथम के संकल्प और जनकल्याण के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई दिशा हासिल की है। यह यात्रा उनके सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प को और मजबूत करने का माध्यम बनेगी।

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता मिली है।

उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को इसी सेवा और जनकल्याण की भावना को जनता तक पहुंचाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री के दीर्घकालिक सार्वजनिक जीवन, उनके राष्ट्र प्रथम के दृष्टिकोण और विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा लेते हुए दिल्ली भी विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के साथ समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। यात्रा के शुभारंभ को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री के सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें