विज्ञापन

बंगाल के परगना जिले में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, सात लोगों की मौत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर में रविवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से कम से कम सात लोगों की जलकर मौत हो गयी, जबकि कुछ अन्य बुरी तरह झुलस गये। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विस्फोट सुबह करीब साढ़े दस बजे दत्तपुकुर थाना क्षेत्र के नीलगंज-मोशपोल के आवासीय.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर में रविवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से कम से कम सात लोगों की जलकर मौत हो गयी, जबकि कुछ अन्य बुरी तरह झुलस गये। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विस्फोट सुबह करीब साढ़े दस बजे दत्तपुकुर थाना क्षेत्र के नीलगंज-मोशपोल के आवासीय इलाके में हुआ। विस्फोट से घर में आग लग गयी। घटना में सात लोगों की मौत हो गयी। वहीं बुरी तरह झुलसे लोगों को इलाज के लिए बरसात अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्फोट में आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

वहीं गैर आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हुयी है, जबकि पांच अन्य लोग झुलस गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विस्फोट दत्तपुकुर थाना क्षेत्र के नीलगंज-मोशपोल के आवासीय इलाके में सुबह करीब साढ़े दस बजे बजे हुआ। इसके कारण दो मंजिला घर जमींदोज हो गया और आसपास के कुछ अन्य आवास क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि अवैध फैक्ट्री का मालिक अज़ुइबुर रहमान गिरफ्तारी से बचने और स्थानीय लोगों के गुस्से से बचने के लिए तुरंत घटनास्थल से भाग गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने घने आवासीय इलाके में पटाखा फैक्ट्री को लेकर की गयी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया। सूत्रों ने बताया कि पटाखों से भरे सैकड़ों बोरों में चॉकलेट बम (एक प्रतिबंधित वस्तु) एक अन्य गोदाम में पाए गए हैं। राहत की बात यह है कि इस गोदाम में कोई हादसा नहीं हुआ।

Latest News