Site icon Dainik Savera Times

असम में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत

तिनसुकिया: असम के तिनसुकिया जिले में हुई सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को काकोपाथर के पास बोíडरक तिनियाली में हुई जब 12 लोगों को ले कर जा रहा वाहन विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया। घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ट्रक का चालक नशे में था। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Exit mobile version