Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मणिपुर महिला उत्पीड़न मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार

July 25, 2023

मणिपुर महिला उत्पीड़न मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार

इंफाल: मणिपुर पुलिस ने दो महिलाओं को निर्व करने और उनके कथित यौन उत्पीड़न के मामले में सोमवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया।घटना का एक कथित वीडियो हाल ही में ऑनलाइन सामने आने के बाद से अब तक पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।अधिकारियों ने बताया कि सातवें आरोपी को थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया।इससे पहले, पुलिस ने 4 मई को हुए जघन्य अपराध के सिलसिले में एक किशोर सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

इस बीच, गुस्साई भीड़ ने पहले थौबल के वांगजिंग इलाके में फरार संदिग्ध 20 वर्षीय एल. कबीचंद्र और थौबल के येरीपोक गांव में मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास सिंह के घरों में आग लगा दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें