Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Cold Wave Alert: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर, 5 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, कई राज्यों में अलर्ट जारी

January 8, 2026

Cold Wave Alert: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर, 5 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, कई राज्यों में अलर्ट जारी

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत इस समय भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी राज्यों में साफ़ तौर पर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और अधिक परेशान करेगी।

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है। कई इलाकों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

उत्तराखंड से लेकर बिहार तक ठिठुरन बढ़ी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय और कुछ मैदानी इलाकों में तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है। ठंडी हवाओं और कोहरे की वजह से लोगों को दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है।

कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, विज़िबिलिटी बेहद कम

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में विज़िबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे दर्ज की गई है। पंजाब के कई जिलों में तो हालात ऐसे हैं कि सुबह के समय विज़िबिलिटी लगभग शून्य तक पहुंच गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है।

दिल्ली-NCR में कोल्ड डे का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप और तेज़ होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसे देखते हुए कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में येलो अलर्ट लागू किया गया है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में जारी रहेगा कोल्ड स्नैप

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। राज्य के लगभग 25 शहरों में शीतलहर का असर बना हुआ है। लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, कानपुर, चित्रकूट समेत कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से शुक्रवार के बाद कोहरे में थोड़ी कमी आ सकती है।

बिहार में पाले का खतरा

बिहार में ठंड के साथ-साथ पाले की आशंका भी जताई गई है। पटना सहित कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह पटना, गया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और सहरसा जैसे जिलों में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

ये भी पढ़ें: Hukamnama Today: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 08 जनवरी 2026

पंजाब में ऑरेंज अलर्ट, और गिरेगा तापमान

पंजाब में कोहरे और शीतलहर को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां विज़िबिलिटी शून्य तक जा सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड और बढ़ेगी। IMD ने बताया है कि 11 जनवरी तक राज्य में येलो अलर्ट रहेगा और ठंडी हवाओं के साथ दिन में भी ठंड का असर महसूस किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें