Site icon Dainik Savera Times

शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण; मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

मेरठ: मेरठ जिले के किठौर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक किशोरी के यौन शोषण के आरोपी एक युवक और लड़की से कथित तौर पर मारपीट कर और उसका वीडियो वायरल करने वाले उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कमलेश ठाकुर ने बुधवार को बताया कि किठौर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने में एक तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी का उसके गांव के ही शाकिर (22) नामक युवक ने शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक यौन शोषण किया।

उन्होंने बताया कि तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि शाकिर के कुछ दोस्तों ने करीब तीन माह पहले युवती के साथ अभद्रता और मारपीट की भी की थी। उन्होंने उसका वीडियो बनाकर वायरल भी किया था। उन्होंने बताया कि सोमवार को आरोपियों ने वह वीडियो लड़की के भाई को भेजा था, जिसके बाद मंगलवार को इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनमें से शाकिर और उसके दोस्तों आलम और पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया। ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल शेष आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी।।

Exit mobile version