Site icon Dainik Savera Times

अभिनेता पर लगा अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न का आरोप, मिली जान से मारने की धमकियां

Charith Balappa

Sexual Harassment of Actress : कर्नाटक पुलिस ने प्रसिद्ध कन्नड़ टेलीविजन अभिनेता Charith Balappa को एक अभिनेत्री का यौन उत्पीड़न करने और उसके निजी वीडियो को लेकर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राजराजेश्वरी नगर पुलिस ने 29 वर्षीय अभिनेत्री की शिकायत के बाद अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में भारतीय न्याय संहिता के तहत FIR दर्ज की है। DCP (पश्चिम) एस. गिरीश ने बताया कि अपराध 2023 और 2024 के बीच हुआ और पीड़िता द्वारा 13 दिसंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

2023 में आरोपी से मिली-
DCP ने कहा कि शिकायतकर्ता जो 2017 से कन्नड़ और तेलुगु धारावाहिकों में अभिनय कर रही है, 2023 में आरोपी से मिली। आरोपी ने उसे रोमांटिक रिश्ते में रहने पर जोर दिया। इस दौरान मानसिक उत्पीड़न, मौत की धमकी और हत्या की धमकियां दीं।

अकेले रहने का उठाया फायदा!
DCP ने बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की और उसके अकेले रहने का फायदा उठाना चाहा। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने उसकी मांगों को पूरा नहीं किया, तो वह सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और व्हाट्सएप ग्रुपों में उसके यौन कृत्यों में लिप्त होने के वीडियो और तस्वीरें साझा कर देगा।

“शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया मजबूर”-
DCP गिरीश ने बताया कि पीड़िता ने इन आरोपों और संबंधित धमकियों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी चरित बलप्पा ने उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया कि अगर वह उसकी मांगें पूरी नहीं करती है तो उसे बदनाम कर दिया जाएगा।

राजनेताओं और गुंडों की धमकी-
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने राजनेताओं और गुंडों सहित शक्तिशाली लोगों के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल किया और धमकी दी कि वह जब चाहे उसे सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है।

जान से मारने कि धमकी-
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि वह उसे खत्म कर सकता है।

Exit mobile version