Site icon Dainik Savera Times

कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा में हाथापाई के दौरान गिरफ्तार 8 लोगों को SGPC महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने करवाया रिहा

कुरुक्षेत्र : पांच मेंबरी कमेटी के सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल आज कुरुक्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने बीते दिन ऐतिहासिक गुरुद्वारा कुरुक्षेत्र छठी पातशाही में हाथापाई के दौरान गिरफ्तार किए गए 8 लोगों को रिहा करवाया। आज सुबह से ही लगभग 400 से लेकर 500 तक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लोग कुरुक्षेत्र के पिपली चिड़ियाघर नेशनल हाईवे 44 पर बैठे हुए थे। लंबी बातचीत के बाद उन 8 लोगों को रिहा किया गया इसके बाद जीटी रोड पर धरने को समाप्त कर दिया गया।

Exit mobile version