Site icon Dainik Savera Times

शाह ने त्रिपुरा में 668 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ और शिलान्यास

नयी दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को त्रिपुरा के धलाई में 668 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास किया।

शाह ने धलाई में ब्रू समुदाय की एक बस्ती में लोगों के साथ मुलाकात की और संवाद किया। इस अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो (डॉ.) माणिक साहा, केन्द्रीय गृह सचिव, खुफिया ब्यूरो के निदेशक और पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो के महानिदेशक भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, 5 लोगों की हुई मौत

Exit mobile version