Site icon Dainik Savera Times

SIR का काम पूरा करने में शाहाबाद प्रथम, जानें कितने वोट कटे

shahabad-is-first-in-completing-sir-work

shahabad-is-first-in-completing-sir-work

Shahabad is first in completing SIR work : कुरुक्षेत्र। शाहाबाद विधानसभा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के काम को प्रदेश में सबसे पहले पूरा किया है। डीसी ने इसका श्रेय एसडीएम शाहाबाद शंभू राठी, चुनाव विभाग, बीएलओ, बीएलए और इस कार्य में सहयोग करने वालों को दिया है।

88.86% मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूरा

डीसी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि शाहाबाद विधानसभा में 185 मतदान केंद्रों पर 185 बीएलओ ने एसआईआर का कार्य किया। इन बूथों पर कुल 172945 मतदाता हैं, इनमें से 153852 मतदाताओं यानी 88.86 प्रतिशत का डिजिटाइजेशन और 19033 मतदाता यानी 11.04 प्रतिशत एएसडीडी (अब्सेंट, शिफ्टेड, डेड एवं डुप्लीकेट) मिले। प्रदेश, जिला के साथ 15 जून से शुरू हुए एसआईआर के कार्य को दो दिन पहले ही शाहाबाद ने पूरा कर लिया है और ऐसा करने वाला शाहाबाद विधानसभा ने सबसे पहली विधानसभा बन गई है।

कुरुक्षेत्र में 99.69% मतदाताओं तक पहुंचे फार्म

डीसी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में 810 बूथों पर 783831 मतदाताओं का विशेष गहण पुनरीक्षण किया जा रहा है। अभी तक 781375 मतदाताओं यानी 99.69 प्रतिशत को एन्यूमरेशन फार्म बांटे जा चुके हैं। इनमें लाडवा विधानसभा में 99.84 प्रतिशत, शाहाबाद विधानसभा में 100 प्रतिशत, थानेसर विधानसभा में 99.49 प्रतिशत और पिहोवा विधानसभा में 99.47 प्रतिशत शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 653872 मतदाताओं यानी 83.42 प्रतिशत मतदाताओं का डाटा डिजिटाइजेशन कर दिया गया है। इनमें लाडवा विधानसभा में 176500 मतदाता यानी 89.19 प्रतिशत, शाहाबाद विधानसभा में 153852 मतदाता यानी 88.96 प्रतिशत, थानेसर विधानसभा में 162190 मतदाता यानी 72.44 प्रतिशत और पिहोवा विधानसभा में 161330 यानी 85.32 प्रतिशत का कार्य शामिल है।

Also Read :

Exit mobile version