Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

ShahRukh Khan B’day: 58 साल के हुए शाहरुख खान, ‘मन्नत’ के बाहर उमड़ी भीड़…फैंन्स ने जमकर की आतिशबाजी

November 2, 2023

ShahRukh Khan B’day: 58 साल के हुए शाहरुख खान, ‘मन्नत’ के बाहर उमड़ी भीड़…फैंन्स ने जमकर की आतिशबाजी

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख की भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। शाहरुख खान के 58वें बर्थडे पर हजारों की संख्या में फैन्स उनके घर मन्नत के बाहर पहुंचे।

फैन्स ने शाहरुख के घरके बाहर जमकर पटाखे और आतिशबाजी की। वहीं शाहरुख ने भी अपने फैंन्स का दिल नहीं तोड़ा और घर की छत पर आकर सबको शुभकामनाएं लीं और उनको थैंक्स कहा।

 

सोशल मीडिया पर शाहरुख के बर्थडे की स्पेशल सैलीब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। शाहरुख ने भी अपने फैंन्स के लिए ट्वीट किया। शाहरुख खान ने देर रात 3:18 पर ट्वीट किया, ‘यकीन नहीं होचा कि आप इतने सारे लोगों ने देर रात आकर मुझे विश किया। मैं बस एक एक्टर हूं। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि कुछ भी नहीं है कि मैं आपका थोड़ा-बहुत मनोरंजन कर सकता हूं। मैं आप सबके सपनों में रहता हूं। मुझे आप सबका मनोरंजन करने की अनुमति देने के लिए शुक्रिया। ‘

 

फैंन्स को दिया आइकॉनिक पोज़

शाहरुख खान ने अपनी बाहें फैलाकर अपना आइकॉनिक पोज़ भी दिया, जिन्हें देख भीड़ दीवानों की तरह चीखती नजर आई।

 

‘डंकी’ का टीजर हो सकता है रिलीज

शाहरुख के बर्थडे पर आज ‘डंकी’ का टीजर भी रिलीज हो सकता है। फैन्स को भी शाहरुख की फिल्म डंकी का बेसब्री से इंतजार है। इस साल शाहरुख ने ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसे सपरहिट फिल्में दी है। माना जा रहा है कि ‘डंकी’ भी शाहरुख की बाकी दोनों फिल्मों की तरह इतिहास रचेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें