नई दिल्ली : लोकप्रिय गायिका शकीरा अपने हिट गानों जैसे Hips Don’t Lie, Waka Waka और Whenever, Wherever के लिए जानी जाती हैं। स्पेन की एक अदालत ने देश के टैक्स अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे गायिका शकीरा को 5 करोड़ पौंड (£48m, $64m) वापस करें। अदालत ने यह फैसला सुनाया कि शकीरा के टैक्स को लेकर हुए विवाद में यह पैसा गलत तरीके से वसूला गया था।
राष्ट्रीय उच्च न्यायालय ने ट्रेजरी को आदेश दिया है कि वह कोलंबियाई गायिका को यह रकम, साथ ही उस पर लगने वाला ब्याज भी वापस करे। शकीरा अपने हिट गानों जैसे Hips Don’t Lie और Wherever, Whenever के लिए मशहूर हैं। अदालत ने कहा कि टैक्स अधिकारी यह साबित करने में नाकाम रहे कि शकीरा ने 2011 में स्पेन में 183 दिन बिताए थे – जो कि वहां के निवासियों के लिए पर्सनल इन्कम टैक्स देने के लिए जरूरी न्यूनतम समय है।
टैक्स एजैंसी ने कहा, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
इस वापसी में इन्कम टैक्स के तौर पर लगभग €24m (£21m) और जुर्माने के तौर पर लगभग €25m (£22m) शामिल हैं। अधिकारियों ने इस मामले को बहुत गंभीर उल्लंघन बताया था। टैक्स एजैंसी ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी और अंतिम फैसला आने तक कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।

