Site icon Dainik Savera Times

सिपाही पति की शर्मनाक करतूत; इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर अपनी पत्नी को भेजता था अश्लील संदेश

यूपी: रायबरेली में तैनात सिपाही इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर अपनी पत्नी को अश्लील संदेश भेज रहा था। पत्नी ने अश्लील संदेशों की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई, तो जांच के दौरान हकीकत सामने आई। पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पत्नी पूर्व में भी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा चुकी है और इसकी जांच चल रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के भदैचा निवासी अर्चना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति राकेश कुमार रायबरेली पुलिस लाइन में तैनात है। आरोप है कि राकेश कुमार ने गौरव कुमार के नाम से एक आईडी इंस्टाग्राम पर बनाई। इस आईडी के जरिए अश्लील संदेश उसे भेजना शुरू कर दिए। जब कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी, तो उसने आईडी से ब्लॉक कर दिया। इसकी शिकायत अर्चना ने 21 जून 2024 को साइबर थाने में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पता चला कि गौरव के नाम से फर्जी आईडी उसके पति सिपाही राकेश कुमार ने ही बनाई थी। शहर कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि अर्चना देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्व से भी एक मामला दहेज उत्पीड़न के आरोप में अर्चना राकेश के खिलाफ दर्ज करा चुकी है।

Exit mobile version