Shashi Tharoor: केरलम के मलप्पुरम जिले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर कथित हमले की घटना ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। यह घटना वांडूर क्षेत्र के चेल्लितोडु इलाके में उस समय हुई, जब थरूर स्थानीय चुनाव प्रचार के सिलसिले में वहां पहुंचे थे।
Malappuram, Keralam: A complaint has been filed alleging that the convoy of Congress MP Shashi Tharoor was blocked near Thiruvalli Chellithodu bridge while he was travelling to an election campaign event in Wandoor.
The complaint claims that Tharoor’s gunman was assaulted… pic.twitter.com/CVqZ25TzbP
— IANS (@ians_india) April 3, 2026
चुनाव प्रचार के दौरान हंगामा
जानकारी के मुताबिक, शशि थरूर वंडूर में ए. पी. अनिल कुमार के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार का पीछा किया और रास्ते में उसे रोक लिया। आरोप है कि कार से आए लोगों के समूह ने न सिर्फ गाड़ी को घेरा, बल्कि गाली-गलौज भी की। स्थिति तब और बिगड़ गई जब हमलावरों ने कथित तौर पर थरूर तक पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान उनके सुरक्षा कर्मी (गनमैन) ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद हमलावरों ने उसी पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की।
ये भी पढ़ें- कश्मीर से बिहार तक मौसम ने ली करवट, कई राज्यों में आंधी के साथ ओले गिरने की संभावना
मुख्य आरोपी को गिरफ्तार
घटना के बाद गनमैन ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि हमलावरों ने पहले वाहन को रोका, फिर अभद्र व्यवहार किया और बाद में हिंसक हो गए।
पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उमर के रूप में हुई है, जो कालीकावु का रहने वाला बताया जा रहा है। इसके अलावा दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पांच लोगों पर केस दर्ज
पुलिस ने उन दो कारों को भी जब्त कर लिया है, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर काफिले को रोकने के लिए किया गया था। इस पूरे मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।
ये भी पढ़ें- मिथुन, सिंह और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन चिंता भरा, जानें अन्य राशियों का हाल
साजिश या शरारत? जांच जारी
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना के पीछे कोई राजनीतिक साजिश थी या यह महज असामाजिक तत्वों की हरकत थी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि आरोपी जानबूझकर विवाद खड़ा करने के इरादे से आए थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...